News24hourshub

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, जिससे आपकी स्किन होगी ब्राइट

इस नुस्के को प्रयोग करने से चेहरे पर झुर्रियां गायब हो जाती है। और यह लटकती स्किन को टाइट भी करता है जिससे आपका चेहरे दिखने में सुंदर लगता है। 
 | 
ghee

News 24Hours Hub: इससे नुस्के को अपनाने से चेहरे पर नूर बना रहता है। चेहरे पर घी लगाने से स्किन संबंधी अनेक समस्याएं दूर होती हैं। दरअसल, घी डेरी प्रोडक्ट है। जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए लाभकारी है। इनमें स्किन भी शामिल हैं। बात चाहे ग्लोइंग स्किन की हो या फिर दाग-धब्बे हटाने की, घी आपकी मदद करता है।और नेचुरल ग्लो बना रहता है 

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है घी

दरअसल, घी अपने पोषक तत्वों के चलते स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड रहता है, जो चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मददगार है। यह लटकती स्किन को टाइट भी करता है। खास बात ये भी है कि देसी घी स्किन के पोर्स में नमी भरता है और कोलेजन बूस्ट करता है, 

जिससे आपको झुर्रियां नहीं होंगी। इतना ही नहीं इसके यूज से चेहरे पर हल्के फाइन लाइन्स गायब होंगे।

रात में चेहरे पर घी

रात में सोने से पहले हाथ में देसी घी लेना है।
फिर दोनों हाथों से इसे अच्छे से मिक्स करना है।
फिर इस तरह अपने चेहरे पर लगाएं।
थोड़ी देर हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें।
इसके बाद चेहरे को बिना धोएं सो जाएं।
सुब उठकर ठंडे पानी से फेस साफ करें।
ऐसा करने से कुछ ही दिनों स्किन में कसाव आएगा।

घी देता है ग्लोइंग स्किन

घी आपके चेहरे में कसाव लाने के साथ ही ग्लो भी देता है। इसके लिए आप देसी घी को अपने चेहरे पर लगा कर कुछ देर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है। देसी घी ड्राई स्किन से भी निजात देता है। यह स्किन को अंदर से नरिश करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है।