हरियाणा में अब किसानों की फसले गिरदावरी होगी ऑनलाइन, जानें पूरी जानकारी
News 24Hours Hub, New Delhi: सरकार प्रदेश में एक ओर डिजिट रिकॉर्ड के माध्यम से आमजनता के कार्यो को आसान करने में लगी हुई है। वहीं इस कार्यो को एक कदम आगे बढ़ते हुए अब किसान अपनी सारी फसलों की गिरदावरी जी-फसल app के द्वारा कर सकते है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले राजस्व विभाग में कृषि विभाग की ओर से अलग.अलग फसलों की गिरदावरी की जाती थी। जिसके कारण कई बार किसानों की फसलों का डाटा एक समान नहीं होता था।
कुछ किसानों का डाटा भिन्न-भिन्न होने के कारण उनकी कीमतों की फसलों को बेचने में परेशानी आती थी। इसीलिए अब इस परेशानी को दूर करने के लिए जी फसल App से ही फसलों की गिरदावरी की जाएगी।
जी- फसल ऐप से करें फसलों की गिरदावरी
हरियाणा सरकार द्वारा खेत की फसलों की गिरदावरी अब राजसव विभाग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में Marking विभाग द्वारा जी फसल की ऐप द्वारा की जाएगी। पहले इस फसल की गिरदावरी राजस्व विभाग में कृषि विभाग द्वारा की जाती थी,
जिससे कई बार किसानों की फसलों का डाटा एक समान नहीं होता था. जिसके कारण किसानों का डाटा अलग-अलग होने के कारण उनकी फसलों को बेचने में परेशानी आती थी। इसलिए अब से गिरदावरी इसी ऐप के माध्यम से की जायेगी।
ऐप के जरीए कर्मचारियों को दी जानकारी
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक Dr. पवन कुमार शर्मा ने लगभग 85 कर्मचारियों को जी फसल App के क्रियान्वयन के बारे में प्रशिक्षण दिलवाया। उन्होंने कहा कि जी फसल ऐप हर्ष द्वारा संचालित ऐप है, जिसको गांव में जाकर ही खोला जाएगा।
उपनिदेशक ने किसानों से कहा की वे संबंधित विभागों से सहयोग करेंगे और इसी के साथ फसलों का डेटा जी फसल ऐप पर Upload हो सकते है। वही फसल ऐप के पर सभी कर्मचारियों की I’D बनवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और अब फसलों की गिरदावरी के डाटा में कोई भी बदलाव नहीं आएंगे। इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। और अब किसान अपनी फसल को असानी से बेच सकेता है।